Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

तृणमूल पार्षद सचीन सिंह पर फूटा जनता का गुस्सा

तोलाबाजी के आरोप में हुए गिरफ्तार तो घर पर बरसे पत्थर

02 Jun 2026

तृणमूल पार्षद सचीन सिंह पर फूटा जनता का गुस्सा

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम में सत्ता की हनक दिखाकर लंबे समय से अवैध वसूली का साम्राज्य चलाने वाले तृणमूल पार्षद सचीन सिंह आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गए हैं। नारकेलडांगा थाने की पुलिस ने वार्ड संख्या 36 के पार्षद सचीन सिंह को तौलाबाजी (वसूली) के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सियालदह अदालत में पेश करने की तैयारी में जुटी रही। भ्रष्टाचार और उगाही के आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया। 
पार्षद की गिरफ्तारी की भनक लगते ही उनके घर के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वर्षों से दबा जनता का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने पार्षद और उनके करीबियों पर लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाने, कटमनी वसूलने, डराने-धमकाने और बात-बात पर मारपीट करने के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। लोगों का दावा है कि इलाके के पार्किंग स्थलों पर भी इस सिंडिकेट का कब्जा था, जहां पार्किंग कारोबारियों से जबरन नियमित रूप से मोटी रकम ऐंठी जाती थी और मना करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।
तनाव इस कदर बढ़ गया कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पार्षद के घर को निशाना बनाते हुए जमकर नारेबाजी की और कई लोगों ने उनके घर की ओर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। माहौल बिगड़ता देख और किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे वसूली नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, वहीं इस मामले पर शचीन सिंह या उनके गुट की तरफ से अब तक कोई सफाई सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल पार्षद सचीन सिंह पर फूटा जनता का गुस्सा
तोलाबाजी के आरोप में हुए गिरफ्तार तो घर पर बरसे पत्थर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News