Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

शिक्षक भर्ती मामले में ईडी के सामने पेश हुए मदन मित्रा के बड़े बेटे स्वरूप, बैंक दस्तावेज किए जमा

इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को भी जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया गया

23 Jul 2026

शिक्षक भर्ती मामले में ईडी के सामने पेश हुए मदन मित्रा के बड़े बेटे स्वरूप, बैंक दस्तावेज किए जमा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और विधायक मदन मित्रा के बड़े बेटे स्वरूप मित्रा गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वह सुबह करीब 11 बजे बैंक लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों के साथ सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचे।
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने हाल ही में मदन मित्रा की पत्नी अर्चना मित्रा और दोनों बेटों, शुभरूप तथा स्वरूप मित्रा को अलग-अलग दिनों में पूछताछ के लिए तलब किया था। बुधवार को छोटे बेटे शुभरूप से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी, जबकि शुक्रवार को अर्चना मित्रा को पेश होने के लिए कहा गया है।
ईडी कार्यालय में प्रवेश से पहले मीडिया से बातचीत में स्वरूप मित्रा ने कहा कि जांच एजेंसी ने उनसे उनके बैंक खातों का विवरण मांगा था और वह वही दस्तावेज लेकर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके बैंक खाते में कोई संदिग्ध या अवैध लेनदेन नहीं हुआ है।
स्वरूप ने कहा, "मैं 2013-14 से अब तक के सभी बैंक रिकॉर्ड और आयकर रिटर्न के दस्तावेज लेकर आया हूं। जांच में पूरा सहयोग करूंगा।" हालांकि उन्होंने किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में मदन मित्रा ने कालीघाट खेमे से अलग होकर ऋतब्रत बनर्जी के गुट का साथ दिया है और अभिषेक बनर्जी की भी खुलकर आलोचना की है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पूछे गए सवालों पर भी स्वरूप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ईडी का आरोप है कि टीटागढ़ नगरपालिका में कम से कम 125 लोगों को नकद राशि या सोना लेकर नौकरी दिलाई गई थी। इसी मामले की जांच के दौरान मदन मित्रा का नाम सामने आया। 13 जून को ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को भी जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षक भर्ती मामले में ईडी के सामने पेश हुए स्वरूप मित्रा
इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को भी जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News