Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ताड़ के पत्तों के नीचे छिपा था 'मौत का सामान'

शौकत मोल्ला के करीबी तृणमूल नेता के घर से 75 जिंदा कारतूस बरामद

02 Jun 2026

ताड़ के पत्तों के नीचे छिपा था 'मौत का सामान'

कोलकाता। कैनिंग इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में राइफल के जिंदा कारतूस बरामद किए। यह सनसनीखेज बरामदगी जीवनतला थाना क्षेत्र के कालिकातला इलाके में तृणमूल के स्थानीय नेता जवेद शेख के घर के पास से हुई है। जवेद शेख को पूर्व विधायक शौकत मोल्ला का बेहद करीबी माना जाता है। इस बड़ी बरामदगी के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है और राजनीतिक गलियारों में हथियारों के इस सिंडिकेट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पुलिस की स्पेशल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कालिकातला इलाके में भारी मात्रा में बारूद और हथियार छिपाकर रखे गए हैं। दोपहर के समय जब पुलिस बल जवेद शेख के घर के पास तलाशी अभियान चलाने पहुंचा, तो वहां रखे ताड़ के पत्तों को हटाते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। पत्तों के नीचे छिपाकर रखे गए 75 जिंदा राइफल कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस को घटनास्थल से 100 से अधिक इस्तेमाल किए जा चुके कारतूसों के खोखे भी मिले हैं, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर फायरिंग या हथियारों की टेस्टिंग की जाती थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि ये कारतूस किसी दूरमारक राइफल के हैं। पुलिस को अंदेशा है कि कारतूस के साथ भारी मात्रा में आधुनिक हथियार भी आसपास ही कहीं और छिपाकर रखे गए हैं, जिनकी तलाश में खोजी कुत्ते और अतिरिक्त बल की मदद ली जा रही है। हालांकि, छापेमारी के समय आरोपी नेता जवेद शेख घर से फरार हो गया। 
घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोल दिया है। स्थानीय भाजपा नेता सुमन हलदार ने आरोप लगाया कि जवेद शेख पर पहले से ही इलाके में जमीन कब्जाने, रंगदारी, बमबाजी और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने मांग की है कि कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र में छिपे सभी अवैध हथियारों को बाहर निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाए। भाजपा का कहना है कि राज्य में सत्ता बदलने के बाद से जगह-जगह से नोटों के बोरे, बम और अब कारतूसों का मिलना यह साबित करता है कि पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों को खुला राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। दूसरी तरफ, कारतूस बरामदगी के इस गंभीर मामले पर फिलहाल तृणमूल कांग्रेस बैकफुट पर है और पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपी नेता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ताड़ के पत्तों के नीचे छिपा था 'मौत का सामान'
शौकत मोल्ला के करीबी तृणमूल नेता के घर से 75 जिंदा कारतूस बरामद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News