Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

'जन नायकन' पर अफवाहों का मेकर्स ने किया खंडन

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को कुछ बदलावों के बाद 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है।

07 Jul 2026

'जन नायकन' पर अफवाहों का मेकर्स ने किया खंडन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को कुछ बदलावों के बाद 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। हालांकि, फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से अंतिम प्रमाणपत्र नहीं मिला है और वायरल हो रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है।

बातचीत में प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि सीबीएफसी ने फिल्म की समीक्षा पूरी कर ली है और अंतिम संशोधनों की सूची भेजी है। निर्माताओं के अनुसार, आवश्यक बदलाव पूरे होने के बाद ही फिल्म को आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सेंसर सर्टिफिकेट की तस्वीर फर्जी हैं और दर्शकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

हालांकि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन रिलीज की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इसे जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद 'जन नायकन' विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'जन नायकन' पर अफवाहों का मेकर्स ने किया खंडन
हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को कुछ बदलावों के बाद 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News