Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बंगाल में घुसपैठ रोकने काे केंद्रीय गृह मंत्रालय संग काम करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे और मुख्यमंत्री स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।

02 Jul 2026

बंगाल में घुसपैठ रोकने काे केंद्रीय गृह मंत्रालय संग काम करेगी राज्य सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का दावा किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे और मुख्यमंत्री स्वयं भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केंद्र और राज्य मिलकर इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। उनके अनुसार, पिछले 45 दिनों में सीमा सुरक्षा बल को आवश्यक भूमि हस्तांतरित की गई है तथा 12 स्थानों पर होल्डिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 10 हजार घुसपैठियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस भेजा गया है, जबकि वर्तमान में करीब डेढ़ हजार लोग इन होल्डिंग स्टेशनों में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के थाने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से कथित घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजने के बजाय सीधे होल्डिंग स्टेशनों में भेज रहे हैं, जहां से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मतदाता सूची से हटाए गए नामों की भी समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि एक अगस्त से डिजिटल माध्यम से जातिगत जनगणना प्रारंभ होगी, जिसका अंतिम परिणाम 28 फरवरी, 2027 की मध्यरात्रि को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनगणना में स्व-घोषणा की व्यवस्था भी रहेगी। उनका दावा है कि वास्तविक आंकड़े सामने आने के बाद कथित अवैध घुसपैठ पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई संभव होगी तथा पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस बीच, जनसांख्यिकीय बदलाव के अध्ययन के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति भी शीघ्र पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों का दौरा करेगी। दौरे से पहले बुधवार को समिति के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार, प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाने के लिए विस्तृत प्रश्नावली तैयार की जा चुकी है। समिति विभिन्न राज्यों में जनसांख्यिकीय बदलाव, कथित अवैध घुसपैठ तथा उसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का आकलन करेगी।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का केंद्र रहा है। हाल के विधानसभा चुनाव में भी यह प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल था। ऐसे में नई सरकार के कार्यकाल में उच्चस्तरीय समिति का प्रस्तावित दौरा और केंद्र-राज्य की संयुक्त बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में घुसपैठ रोकने काे केंद्रीय गृह मंत्रालय संग काम करे
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News