पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री
अंततः कोतवाली थाने में दर्ज एक नए मामले के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
कूचबिहार। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक को हेलमेट पहनाकर कूचबिहार कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया। उन्हें एक धोखाधड़ी के मामले में बुधवार दोपहर बागडोगरा से गिरफ्तार किया गया था।
अदालत परिसर में पेशी के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही अभिजीत कोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने उन पर अंडे भी फेंके।
स्थिति को देखते हुए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में लाया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंक कर अपना विरोध जताया।
सूत्रों के मुताबिक, हाल के चुनावों के बाद से अभिजीत सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आ रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की बात भी कही थी। इस बीच उनके खिलाफ कई मामलों की जानकारी सामने आई थी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाल ही में जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। अंततः कोतवाली थाने में दर्ज एक नए मामले के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।