Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जान्हवी के रोल पर मचा बवाल, मेकर्स ने मांगी माफी

दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को अनावश्यक रूप से कामुक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के बीच फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

06 Jun 2026

जान्हवी के रोल पर मचा बवाल, मेकर्स ने मांगी माफी

राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है। दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को अनावश्यक रूप से कामुक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के बीच फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

शनिवार को एक्स पर शेयर किए गए एक बयान में निर्देशक ने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य मनोरंजन और प्रेरणा देना है, न कि किसी को असहज या अपमानित महसूस कराना। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर दर्शकों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया गया है। निर्देशक ने कहा कि उनका कभी भी किसी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाने का इरादा नहीं था और यदि किसी को ऐसा महसूस हुआ है तो वे दिल से माफी मांगते हैं।

बुची बाबू सना ने यह भी घोषणा की कि फिल्म के कुछ विवादित दृश्यों में बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय के साथ दर्शकों की संवेदनाएं और अपेक्षाएं बदलती हैं, इसलिए फिल्मकारों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। 4 जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में राम चरण एक स्पोर्ट्स स्टार और सामुदायिक नेता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जान्हवी के रोल पर मचा बवाल, मेकर्स ने मांगी माफी
दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को अनावश्यक रूप से कामुक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News