वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व समर्थकों ने बड़तल्ला थाना का घेराव किया। संतोष पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थक कोर्ट के बाहर भी पहुंचे। इसको देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए शनिवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर के बर्टोला पुलिस थाने की एक बड़ी टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित बागची के आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व समर्थकों ने बड़तल्ला थाना का घेराव किया। संतोष पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थक कोर्ट के बाहर भी पहुंचे। इसको देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बर्टोला पुलिस स्टेशन में बागची के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। अधिकारी ने कहा, ''हमने कौस्तव बागची को बैरकपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।'' गिरफ्तारी के बाद बागची को बड़तल्ला पुलिस थाने लाया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बागची पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराएं शामिल हैं।