वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि रुपईडीहा एसएचओ श्रीधर पाठक को रविवार को सूचना मिली कि सरहद पार से तस्करी कर विदेशी शराब की खेप आ रही है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अफसरों को दी। 30 पौव्वा नेपाल की डिस्टलरी में बनी सौंफी कर्णाली ब्रांड व 30 पौव्वा रेशम लीची ब्रांड की शराब बरामद हुआ।
बहराइच में रुपईडीहा थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने भारत- नेपाल सरहद पर विदेशी शराब बरामद की है। संयुक्त टीम ने एक तस्कर को भी धर दबोचा है। यह लंबे समय से बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी कर रहा था।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि रुपईडीहा एसएचओ श्रीधर पाठक को रविवार को सूचना मिली कि सरहद पार से तस्करी कर विदेशी शराब की खेप आ रही है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी , सीओ नानपारा राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, मुख्य सिपाही अरविन्द यादव, सिपाही रामवीर चौहान, सौरभ कुमार ने दबिश दी।
संयुक्त टीम ने चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध को रोका। उसकी प्लास्टिक बोरी को खंगाला। उसमे 30 पौव्वा नेपाल की डिस्टलरी में बनी सौंफी कर्णाली ब्रांड व 30 पौव्वा रेशम लीची ब्रांड की शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शो रुपईडीहा थाने के सुजौली गांव निवासी बब्लू साहू के रूप मे हुई। गिरफ्तार आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है ।