Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 14 लाख जप्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉल सेंटर का मालिक गौरव सोनी है। लिलुआ दासपाड़ा के निवासियों का कहना है कि सोनी परिवार ने करीब 8 साल पहले इलाके में एक छोटा सा घर खरीदा और वहीं रहने लगा था।

06 Mar 2023

हावड़ा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 14 लाख जप्त

हावड़ा में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाभोड़ किया है। न्यूटाउन थाने की पुलिस ने हावड़ा के लिलुआ स्थित एक कॉल सेंटर के मालिक के घर पर छापा मारा। उस घर से रविवार दोपहर से लेकर सोमवार सुबह तक कई राउंड में काफी दस्तावेज जब्त किए। न्यूटाउन थाने की पुलिस ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 55 कंप्यूटर और करीब 14 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि गौरव इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक न्यूटाउन थाने की एक पुलिस टीम रविवार दोपहर करीब तीन बजे हावड़ा के लिलुआ के दसपारा इलाके में आई। पुलिस स्थानीय निवासी गौरव सोनी के घर गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक असल में कॉल सेंटर का मालिक गौरव सोनी है। इसके साल्ट लेक और न्यू टाउन क्षेत्रों में कॉल सेंटर हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय ठगी को अंजाम दिया जाता था। लिलुआ दासपाड़ा के निवासियों का कहना है कि सोनी परिवार ने करीब 8 साल पहले इलाके में एक छोटा सा घर खरीदा और वहीं रहने लगा था।

बाद में उन्होंने इलाके में कई जगह खरीदीं। कुछ ही दिनों में उसने कुछ घर बना लिए थे। इसके अलावा वह कई महंगी कारों में सफर करता था। आकाश धर नाम के एक पड़ोसी ने कहा, “मैं गौरव सोनी और उनके दोनों बेटों को बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जानता था, लेकिन आज समझ आया कि वह ऐसे ही कमाते थे।"

विधाननगर पुलिस आयुक्तालय और हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने भी घर का दौरा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब्त किए गए सभी दस्तावेजों से जांच में मदद मिलेगी। बता दें कि हाल के दिनों में कोलकाता और साल्टलेक के इलाके में पुलिस ने कई फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। ये तकनीकी मदद देने के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रॉड करने का काम किया करते थे। इनका गिरोह कोलकाता से लेकर राज्य के अन्य इलाकों में भी फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि ये पहले तकनीक मदद के लिए कॉल करते हैं और भी मदद के नाम पर उनके अकाउंट से रकम उड़ा लेते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News