वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति पहली से 12वीं क्लास तक के छात्र-छात्राओं को दी जाती है।
रांची। राज्य के लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप मिलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी विद्यार्थी को इसी महीने स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी। इसकी तैयारी राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से पूरी कर ली गयी है। इस स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के तहत न्यूनतम 500 रुपये और अधिक 23 सौ रुपये मिलेंगे। यह राशि क्लासवार तय की गयी है। इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी जाती है।
मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति पहली से 12वीं क्लास तक के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है। पहली से 12वीं में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2022-23 से राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से दी जाएगी। इसमें अभी थोड़ा समय लगने की संभावना है। इसलिए छात्र - छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है।