Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेगूसराय में बनेगा शुष्क बंदरगाह, कार्य को मिलेगी गति: विधायक कुंदन कुमार

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार द्वारा एक ओर इस मामले को लगातार विधानसभा में उठाया जा रहा है तो दूसरी ओर 16 फरवरी को बेगूसराय में समाधान यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है।

07 Mar 2023

बेगूसराय में बनेगा शुष्क बंदरगाह, कार्य को मिलेगी गति: विधायक कुंदन कुमार

बिहार की औद्योगिक नगरी बेगूसराय में प्रत्येक दिन टैंकर एवं ट्रक सहित आठ हजार से अधिक मालवाहक वाहन आते हैं। समुचित जगह नहीं रहने के कारण यह सब सड़क किनारे जहां-तहां खड़े रहते हैं। लेकिन अब इन वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार द्वारा एक ओर इस मामले को लगातार विधानसभा में उठाया जा रहा है तो दूसरी ओर 16 फरवरी को बेगूसराय में समाधान यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम के निर्देश पर भूमि का चयन किया जा रहा है।

औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी एक विशेष पहचान रखने वाला बेगूसराय जिला केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं से लाभान्वित होकर अपने स्वरूप के विस्तारीकरण में जुटा है। ऐसे में यहां उद्योगों के बढ़ते स्वरूप ने यातायात को सर्वाधिक प्रभावित किया है। आइओसीएल रिफाइनरी, पेप्सी प्लांट, एनटीपीसी, सुधा डेयरी, फर्टिलाइजर समेत अन्य उद्योगों से संबंधित बड़े वाहनों के यत्र-तत्र पड़ाव के कारण आम जनमानस को परेशानी हो रही है।

असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार से शुष्क बंदरगाह/कंटेनर यार्ड के निर्माण संबंधित प्रयास करना और इस दिशा में सरकार द्वारा सकारात्मक उत्तर देना जिले वासियों के लिए हर्ष का विषय है। क्षेत्र विकास की नई-नई परियोजनाओं से जुड़ रहा है तो ऐसे में दूरदर्शितापूर्ण प्रयास से जिले वासियों को यह विश्वास है कि विकास के प्रयास में किसी भी परिस्थिति में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सत्र के दौरान यूं तो विकास से संबंध रखने वाले विभिन्न मुद्दे संज्ञान में लाए जा रहे हैं और उसके निष्पादन के लिए यथासंभव प्रयास किया जा रहा है।

लेकिन शुष्क बंदरगाह के निर्माण की पहल विधायक की दूरदर्शिता एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। कंटेनर यार्ड का निर्माण होने के बाद बेतरतीब तरीके से सड़कों पर बड़े वाहनों के पार्किंग की समस्या से ना केवल निजात मिलेगा। बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी कमी आएगी एवं जानमाल की रक्षा होगी।

शुष्क बंदरगाह निर्माण के फायदों की विस्तृत चर्चा करते हुए विधायक कुंदन कुमार ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख योजना स्वच्छ भारत सुंदर भारत को गति मिलेगी। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बेगूसराय आए वाहन चालकों को भी सुविधाएं मिलेगी। जिससे उनका जीवन भी सामान्य होगा, शुष्क बंदरगाह (ड्राय पोर्ट) के निर्माण के बाद डोरमेटरी, शौचालय, पार्किंग समेत अन्य माध्यमों से सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावनाएं हैं। आठ-नौ हजार भारी वाहनों के पड़ाव की उपयुक्त व्यवस्था से यातायात को सुगमता, सड़क दुर्घटनाओं में कमी से स्थानीय लोगों को राहत के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक माहौल उत्पन्न होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News