Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नवादा में होली खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक; एक की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बाइक सवार का नाम मोहम्मद अनवर बताया जा रहा है। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। भीषण सड़क हादसा नवादा के पकरीबरावां में बस स्टैंड के पास सुबह 10 बजे हुआ।

07 Mar 2023

नवादा में होली खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक; एक की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नवादा में होली की खुशियां मातम में बदल गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूल में होली की छुट्टी होने के बाद बच्चे अपने घर के बाहर रंग खेल रहे थे। वहां कुछ बड़े लोग भी बैठे थे। इतने में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को टक्कर मारी, बच्चों को कुचलते हुए पलट गयी। इसमें करीब एक दर्जन बच्चे और बड़े दब गए।

बाइक सवार का नाम मोहम्मद अनवर बताया जा रहा है। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। भीषण सड़क हादसा नवादा के पकरीबरावां में बस स्टैंड के पास सुबह 10 बजे हुआ। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया है।

नवादा रेफर किए गए घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक को लोगों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की है। हादसे की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, घायलों को अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारा। फिर, तेजी से घर की तरफ मुड़ा और घर के बाहर की सीढ़ी से टकरा कर वहां बैठे लोगों पर पलट गया। इसके बाद चालक किसी तरह वहां से निकलकर भागने की कोशिश की, मगर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने जब ट्रक चालक को पकड़ा तो वो नशे में था। घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News