Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक मदद कर रही सरकार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज में लगातार भरपूर आर्थिक मदद दे रही है। इलाज में धन की बाधा को सामने नहीं आने दिया जाएगा।

09 Mar 2023

गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक मदद कर रही सरकार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज में लगातार भरपूर आर्थिक मदद दे रही है। इलाज में धन की बाधा को सामने नहीं आने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने इस बात का भरोसा दिया कि मरीज व परिजन कतई चिंता न करें। एक संवेदनशील सरकार सबके साथ खड़ी है। अधिकारी पूरी संवेदना और प्राथमिकता पर इलाज में मदद करेगी। एस्टीमेट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग तीन सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाये गए लोगों तक खुद पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनी और समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया।

समस्या सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान होगा। सीएम योगी से मिलने वालों में अधिक संख्या इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों की थी।

जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर सीएम ने दो टूक कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कर्रवाई करें। समस्या कोई भी हो उसका त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान होना चाहिए।

महिलाओं के साथ आए बच्चों का मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News