Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कलह से परेशान शख्स ने खुद को लगाई आग, बचाने में 10 लोग झुलसे

थाना लोनी बॉर्डर अंतर्गत रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गैस सिलेंडर का पाइप निकाल कर खुद को आग लगा ली।

10 Mar 2023

कलह से परेशान शख्स ने खुद को लगाई आग, बचाने में 10 लोग झुलसे

थाना लोनी बॉर्डर अंतर्गत रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गैस सिलेंडर का पाइप निकाल कर खुद को आग लगा ली। आवाज सुनकर आए बचाने आए परिवारीजनों के साथ तीन पड़ोसी समेत 10 लोग झुलस गए। जबकि गंभीर रुप से झुलसे युवक के साथ अन्य सभी लोगों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के तिलक राम कॉलाेनी में रहने वाले एक परिवार के घर पर गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि उसकी चपेट में आकर कुछ लोग झुलस गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि प्रकरण में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सुरेश नामक व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी पहुंचे। इस बीच आग बुझाने के दौरान वह भी चपेट में आ गए। इस तरह आग से परिवार के सात व तीन पड़ोसी भी झुलस गए। जबकि युवक गंभीर रुप से झुलस है। सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News