Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायक ने बिहार बिजली बिल में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर भारी हंगामा किया ।

24 Mar 2023

 बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

पटना।बिहार में गुरुवार को हुए बिजली के दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को बिहार विधानमंडल में भाजपा की तरफ से जोरदार विरोध किया जा रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायक ने बिहार बिजली बिल में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर भारी हंगामा किया । रिपोर्टिंग टेबल को पटक डाला। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, यह तानाशाही रवैया नहीं चलेगा आप लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बोलने का मौका दिया गया।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिजली बिल पर पर्दे का जो फैसला है वह गलत है सरकार प्रस्तावित वृद्धि लें। वहीं, विजय सिन्हा के सवालों का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि, वृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा। इससे गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।दरअसल,आज सुबह से ही बिहार विधानसभा के अंदर बिहार में बढ़े बिजली बिल के प्रस्ताव को लेकर भाजपा के तरफ से हंगामा किया जा रहा था। इसके बाद जब आप सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, बिजली बिल में बढ़ोतरी से आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सरकार विद्युत वृद्धि को वापस ले।

इसका जवाब देते हुए उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि, बिजली बिल वृद्धि का निर्णय रेगुलेटरी बोर्ड लेता है। बाजपेयी जी के समय में ही रेगुलटरी कमीशन को बिजली बिल पर फैसला लेने का हक दिया गया था। चार सालों से कोई वृद्धि नहीं हुई थी। बिजली बिल की बढ़ोतरी से गांव-गरीबों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम यह आश्वस्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर बढ़ोतरी की मंजूरी दी। विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दी। सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर प्रति यूनिट बिजली दर तय की जाएगी। बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। फिक्स चार्ज में दोगुना से अधिक करने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में बिजली कंपनियों ने बिजली आपूर्ति खर्च में हुई वृद्धि का तर्क दिया था, लेकिन आयोग ने कंपनियों के प्रस्ताव को नहीं माना।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News