Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शुभेंदु ने ममता सरकार पर लगाया सैकड़ों करोड़ के वित्तीय कोष का हेरफेर का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा है कि ममता बनर्जी की सरकार दिवालिया होने के कगार पर है

13 Apr 2023

शुभेंदु ने ममता सरकार पर लगाया सैकड़ों करोड़ के वित्तीय कोष का हेरफेर का आरोप

कोलकाता। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये के वित्तीय हेरफेर का आरोप लगाया है। गुरूवार को उन्होंने एक निर्देशिका की कॉपी ट्विटर पर साझा की है जिसमें महिलाओं को मिलने वाली लक्ष्मी भंडार योजना का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया गया है। इसमें एक लाख से अधिक महिलाओं के लक्ष्मी भंडार का बकाया होने को लेकर चिंता जाहिर की गई है। इसी को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा है कि ममता बनर्जी की सरकार दिवालिया होने के कगार पर है लेकिन चुनाव से पहले रुपये लुटाना बंद नहीं हो रहा।

डब्ल्यूबी बेवरेज कॉरपोरेशन का 4000 करोड़ रूपया और डब्ल्यूबी मिनरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कारपोरेशन लिमिटेड का 2300 करोड़ रुपये भी बकाया है। हकीकत यह है कि ममता बनर्जी की सरकार दस्तावेजों के पीछे छिपी है और लोगों को गुमराह करती है। इसमें नौकरशाह और अधिकारियों का एक दल आज्ञाकारी की तरह ऐसे अनैतिक तरीके खोजता है जिससे धन की बंदरबांट की जा सके। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News