वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गुरुवार को देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
सिलीगुड़ी। देश के युवाओं को सीधी सरकारी नौकरी देने के लिए केंद्र की पहल पर वर्ष 2022 से ''रोजगार मेला'' प्रारम्भ किया गया है।
गुरुवार को देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन एनजेपी वीआईपी गेस्ट हाउस में किया गया। जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, सांसद जयंत राय, भाजपा विधायक शिखा चटर्जी, शंकर घोष की मौजूदगी में 256 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि प्रदेश में किसी क्षेत्र में फिलहाल रोजगार नहीं है। प्रदेश में उद्योग धंधे चौपट हो गये है। राज्य सरकार को बेरोजगार युवाओं के हित में केंद्र जैसी पहल करनी चाहिए।