Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल के लिए राहत भरी खबर, भीषण गर्मी के बीच सप्ताहांत में बारिश के आसार

कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

18 Apr 2023

बंगाल के लिए राहत भरी खबर, भीषण गर्मी के बीच सप्ताहांत में बारिश के आसार

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को राहत भरी खबर दी है।।

विभाग की ओर से बताया गया है कि इस सप्ताहांत यानि शनिवार-रविवार को कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि आज भी कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.3 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से भीषण गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। इन सभी जिलों में गर्म हवाओं के साथ लू चल रही है जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक दिन पहले से ही राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे दिए थे। उसी के मुताबिक स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News