Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल गिरफ्तार, जरनैल सिंह भिंडरावाला के पैतृक गांव रोडे में पुलिस ने दबोचा

36 दिन तक दिया चकमा, पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

23 Apr 2023

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल गिरफ्तार, जरनैल सिंह भिंडरावाला के पैतृक गांव रोडे में पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़। आखिरकार पंजाब की मोगा पुलिस को 18 मार्च से फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान में उसे दबोचा गया। पंजाब पुलिस ने आज (रविवार) सुबह ट्वीट किया है कि मोगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमृतपाल पिछले 36 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अमृतपाल के दुबई से लौटने पर रोडे गांव मे ही उसकी दस्तारबंदी की गई थी। रोडे जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। यहीं पर अमृतपाल ने खुद को भिंडरावाला-2 घोषित किया था। 18 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार अमृतपाल चुनौती बना हुआ था।पुलिस अब तक उसके नौ करीबियों को एनएसए के तहत गिरफ्तार करके असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज चुकी है।

रविवार सुबह करीब 6ः30 बजे पुलिस ने अमृतपाल को रोडे में दबोच लिया। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब में एनएसए समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इस बीच भिंडरावाला के भतीजे जसबीर सिंह रोडे ने दावा किया है कि अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया उसने सरेंडर किया है। वह रात से ही रोडे गांव के गुरुद्वारे में था। सुबह पाठ के बाद अरदास की गई। इसके बाद अमृतपाल ने संगत को संबोधित किया। इसके बाद अमृतपाल ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। रोडे ने दावा किया कि पुलिस को रात को ही इस बारे में सूचित कर दिया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News