Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बहरमपुर में न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत, इलाके में तनाव

परिवार का आरोप है कि तालेब की मौत पुलिस की बर्बरता और उचित इलाज नहीं मिलने से हुई है

02 May 2023

बहरमपुर में न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत, इलाके में तनाव

बहरमपुर। मुर्शिदाबाद ज़िले के बहरमपुर में मंगलवार सुबह एक कैदी की न्यायिक हिरासत में मौत से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। मृतक का नाम अबू तालेब (48) है। वह भगवानगोला थाना अंतर्गत हबासपुर गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के काफी अत्याचार से न्यायिक हिरासत में अबू तालेब की मौत हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल को भगवानगोला थाने की पुलिस ने अबु तालेब को गबन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने अबु तालेब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मृतक के एक रिश्तेदार मोहम्मद जकीबुर रहमान ने कहा कि जिस दिन भगबानगोला थाने की पुलिस ने तालेब को उसके घर से गिरफ्तार किया था, उसे कोई शारीरिक परेशानी नहीं थी। गत 22 अप्रैल को जब बहरमपुर जेल में तालेब से मिलने पहुंचे तो वह नहीं मिला।
बाद में जेल के अधिकारियों ने बताया कि तालेब ने खाना बंद कर दिया है। इसलिए तालेब को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का दावा है कि उन्होंने तालेब को मानसिक अस्पताल में भी देखने गए थे, जहां वह नहीं मिला था। उसके बाद परिजनों को पता चला कि तालेब की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार का आरोप है कि तालेब की मौत पुलिस की बर्बरता और उचित इलाज नहीं मिलने से हुई है। तालेब के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News