वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बुधवार को पुरुलिया सदर थाने की पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक का शव पंखे से लटका बरामद किया
पुरुलिया। पुरुलिया जिलान्तर्गत बीटी सरकार रोड स्थित एक होटल से कोलकाता के एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना बुधवार की है। मृतक युवक का नाम जयंत राय है जो साल्ट लेक के करुणामयी इलाके का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह पुरुलिया के झालदा में मजदूरी करने गया था।
होटल सूत्रों के मुताबिक वह युवक सात मई की रात होटल में आया था। मंगलवार यानी नौ मई से युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
बुधवार को पुरुलिया सदर थाने की पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक का शव पंखे से लटका बरामद किया। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।