Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़, विदेश भेजे गए 4500 करोड़ रुपये

गिरोह का मास्टरमाइंड प्रलय नाम का एक प्रवासी बंगाली है जिसके पिता मुंबई में जाकर बस गए थे। उसने फार्मेसी की पढ़ाई की है लेकिन हवाला कारोबार का मास्टरमाइंड भी है

22 May 2023

बंगाल में बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़, विदेश भेजे गए 4500 करोड़ रुपये

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने महानगर से संचालित होने वाले एक बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट के जरिए 4500 करोड़ रुपये विदेश भेजने के साक्ष्य मिले हैं। इस कारोबार में शामिल छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाला कारोबार में ना केवल बंगाल बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के लोग भी बड़े पैमाने पर शामिल रहे हैं। मनजीत कौर नाम की एक महिला के बारे में पता चला है जो इस पूरे गिरोह को कोऑर्डिनेट करती है। इन रुपयों को विदेश भेजने के लिए एक हजार से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया है। ये सारे बैंक खाते गरीब लोगों के हैं जिन्हें किराए पर लिया गया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मनमीत कौर नाम की एक महिला सहित उसके साथ अन्य साथियों को अलीपुर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। उसी से पूछताछ में इस हवाला कारोबार के बारे में जानकारी मिली।
पता चला है कि चीन और हांगकांग की कई कंपनियों के खाते में रुपये भेजे गए हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड प्रलय नाम का एक प्रवासी बंगाली है जिसके पिता मुंबई में जाकर बस गए थे। उसने फार्मेसी की पढ़ाई की है लेकिन हवाला कारोबार का मास्टरमाइंड भी है। प्रलय सहित अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इनमें उसका भाई संदीप दास, रजनीश और तीन अन्य लोग शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News