Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बलिया में गर्मी का कहर जारी, चौदह और लोगों की मौत

ये मौतें लू लगने से हो रही हैं या कोई और है वजह, इसकी जांच लखनऊ से आयी तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है।

19 Jun 2023

बलिया में गर्मी का कहर जारी, चौदह और लोगों की मौत

बलिया। जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में चौदह और लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें लू लगने से हो रही हैं या कोई और है वजह, इसकी जांच लखनऊ से आयी तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है।

जिले में गर्मी का तापमान लगातार 40 के पार बना हुआ है। आसमान से बरसते अंगारों के बीच सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। गर्मी के कारण बुखार व सांस फूलने के मरीजों से आसपास अस्पताल अटे पड़े हैं।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कई वार्डों में बड़े कूलर लगवाए। उधर, लगातार हो रही मौतों की वजहें जानने के लिए लखनऊ से आयी तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है। जांच टीम के सदस्य डा. एके सिंह व बाकी दो सदस्य मरीजों से बात कर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर मौतों की वजह हीट वेव है या कुछ और।

वहीं, सोमवार को सीएमओ डा. जयंत कुमार ने कहा कि गर्मी ज्यादा है। रविवार को 178 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। जिनकी देखभाल की जा रही है। चौबीस घंटे में 14 मौतें हुई हैं। ये मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। भर्ती मरीजों की देखभाल अच्छे तरीके से की जा रही है। सभी दवाइयों का इंतजाम कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि जांच टीम के सदस्य इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक मरीजों की जांच कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों से मरीज ज्यादा आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में जांच टीम गई थी। मरीजों ने जो पानी पिया है उसकी और ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

प्रभारी सीएमएस डा. एसके यादव ने बताया कि मरीज बता रहे हैं कि वे गर्मी से परेशान होकर आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग मरीज हैं। जिनकी आयु 60 साल से अधिक है। सांस फूलने व हल्के बुखार के मरीज अधिक हैं। कुछ मरीज पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। सबकी निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल में कुल 276 बेड हैं। अस्पताल को तीन जोन रेड, येलो व ग्रीन में बांटा गया है। रेड जोन में गंभीर मरीजों को रखा जा रहा है। इन वार्डों में एसी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सभी वार्डों में एसी लगा दी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News