Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जमुई में 46 कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकरायी, तीन की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुई है ऐसा बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से फरार है।

11 Jul 2023

जमुई में 46 कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकरायी, तीन की हालत गंभीर

पटना। बिहार के जमुई जिले में एनएच- 333 के एकडरा मोड़ के पास मंगलवार को कांवरियों से भरी एक बस एक पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना में 46 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुई है ऐसा बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से फरार है।

छपरा जिला के दो गांव सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार के लगभग 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे।

कांवरिया ने बताया कि देर रात को हमलोग देवघर में आराम करके सुबह तीन बजे यात्रा प्रारंभ किए। एकडरा मोड़ के समीप चालक को नींद आ गई। बस असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें लगभग 46 लोग घायल हो गये।सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर सदाब अहमद ने सभी घायलों का उपचार किया। वही गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह,कृष्णा सिंह और मंजू देवी को जमुई रेफर किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News