Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने फिर दी पांच दिनी भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

लगता है कि उत्तराखंड में मौसम अभी राहत देने के मूड में नही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को एक बार फिर पांच दिनी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें प्रदेश के सभी जनपद शामिल हैं। रेड अलर्ट के साथ-साथ लोगों को बहुत सतर्क रहने को कहा है।

13 Jul 2023

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने फिर दी पांच दिनी भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

देहरादून। लगता है कि उत्तराखंड में मौसम अभी राहत देने के मूड में नही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को एक बार फिर पांच दिनी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें प्रदेश के सभी जनपद शामिल हैं। रेड अलर्ट के साथ-साथ लोगों को बहुत सतर्क रहने को कहा है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने आज बताया कि 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और 13 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी 13 जनपदों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। रेड अलर्ट के साथ-साथ लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 जुलाई तक संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के, मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों, राजमार्गों के अवरुद्ध होने और निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण स्थिति काफी कठिन रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि नदी नालों के समीप रहने वाले और बस्तियों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने आग्रह किया है कि इन दिनों सुरक्षित स्थानों का आश्रय लें। पेड़ अथवा अन्य हल्की सुरक्षा से लेने से बचें ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। किसानों को सलाह दी गई है कि वह पकी और निकालने वाली फसलें सुरक्षित कर लें।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार बुधवार को 16800 यात्रियों ने चारधाम में उपस्थिति लगाई। इनमें बद्रीनाथ में 5828, हेमकुंड में 454, केदारनाथ में 6010, गंगोत्री में 3241, यमुनोत्री में 1267 यात्री पहुंचे हैं। क्रमिक यात्रियों की अब तक संख्या 3521983 हो गई है। प्राकृतिक रूप से हुई दुर्घटनाओं में मौतों की सूचना 18 और घायलों की सूचना 19 है। इनमें देहरादून में 3 मरे तीन घायल, उत्तरकाशी में 4 मरे 10 घायल, रुद्रप्रयाग में 2 मरे एक घायल, पौड़ी में एक घायल, हरिद्वार में एक मृत्यु हुई।

इसी तरह सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 32 लोग मारे गये हैं और 120 घायल हुए हैं। नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग खोलने की कार्यवाही जारी है। यही स्थिति अन्य मार्गों की भी है जो बंद है उन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News