वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान दौड़कर आए। उन्होंने प्रौढ़ को दो मिनट के अंदर लाइन से खींच लिया।
कोलकाता। कोलकाता की मेट्रो रेल बुधवार दोपहर 12:14 बजे महात्मा गांधी रोड स्टेशन की डाउन लाइन में प्रवेश कर रही थी तभी 58 साल के एक शख्स ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। सतर्क ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। प्रौढ़ के लाइन पर गिरने से ठीक पहले ट्रेन जोर से रुकी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान दौड़कर आए। उन्होंने प्रौढ़ को दो मिनट के अंदर लाइन से खींच लिया।
अपराह्न 12:16 मिनट में ही रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया। प्रौढ़ को स्टेशन मास्टर के कमरे में ले जाया गया। व्यक्ति ने कहा कि पारिवारिक समस्याओं के कारण उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का फैसला किया। दोपहर 12:30 बजे उनके परिवार से संपर्क कर उनकी पत्नी और भाई को थाने बुलाया गया। बड़ी बात यह रही कि इस घटना के बावजूद एक मिनट के लिए भी मेट्रो सेवाएं बाधित नहीं हुईं।