Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

झारखंड में भी राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन समेत 20 रेलवे स्टेशनों का 886.70 करोड़ रुपये की राशि से कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत हटिया स्टेशन के उन्नयन के लिए सर्वाधिक 355 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
 

06 Aug 2023

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार पूर्वाह्न 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। झारखंड में भी राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन समेत 20 रेलवे स्टेशनों का 886.70 करोड़ रुपये की राशि से कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत हटिया स्टेशन के उन्नयन के लिए सर्वाधिक 355 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही उम्दा व्यवस्था देने की कोशिश की गयी है। उन्होंने कहा कि भारत, जो विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, अपने अमृत काल की शुरुआत में है। नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नए संकल्प हैं और इसी भावना के साथ, भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। इसके तहत देशभर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई थी।

इन स्टेशनों का पुनर्विकास 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। शहर के दोनों किनारों को समुचित रूप से जोड़ते हुए इन स्टेशनों को 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास के विजन से प्रेरित है।

इन स्टेशनों का होगा विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हटिया के अलावा बोकारो स्टील सिटी में 33.5 करोड़, बड़काकाना रेलवे स्टेशन में 32.6 करोड़, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-गोमो जंक्शन में 32.4 करोड़, घाटशिला स्टेशन में 31 करोड़, पारसनाथ स्टेशन में 30.4 करोड़, कोडरमा स्टेशन में 30.3 करोड़, राजखरसावां स्टेशन में 30 करोड़, डाल्टनगंज स्टेशन में 29.2 करोड़, साहिबगंज स्टेशन में 29 करोड़, हजारीबाग रोड स्टेशन में 28.1 करोड़, मनोहरपुर स्टेशन में 27 करोड़, पिस्का स्टेशन में 27 करोड़, कतरासगढ़ स्टेशन में 26.9 करोड़, चन्द्रपुरा स्टेशन में 26.5 करोड़, नगरऊंटारी स्टेशन में 26.3 करोड़, गढ़वा टाउन स्टेशन में 25.5 करोड़, लातेहार स्टेशन में 24.5 करोड़, गढ़वा रोड स्टेशन में 24.5 एवं कुमारडुबी रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News