Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पथराव, आरपीएफ जांच में जुटी

गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पथराव हुआ है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

07 Aug 2023

वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पथराव, आरपीएफ जांच में जुटी

लखनऊ। गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पथराव हुआ है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक टीम गठित की गई है, जो पथराव करने वाले की तलाश कर रही है। टीम को गोरखपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे सफेदाबाद रेलवे स्टेशन की है। स्टेशन से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है। लखनऊ पहुंचने के बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बताया कि कोच संख्या सी-2 की सीट संख्या तीन व चार के पास की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। सुरक्षा एवं परिचालन से जुड़े अधिकारियों को सूचित किया है।

इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल ने बताया कि इस घटना की गहन तरीके से जांच की जा रही है, जो भी दोषी हाेगा नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब है कि अराजकतत्व लगातार वंदे भारत ट्रेन को निशाना बना रहे हैं। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पर चौथी बार शरारती तत्वों ने पथराव किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News