Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल दिवस निर्धारण के लिए ममता ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

इसके बाद राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव के जरिए इस बात पर सहमति बनाने की कोशिश हुई है कि पोइला बोइशाख को पश्चिम बंगाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। 

23 Aug 2023

पश्चिम बंगाल दिवस निर्धारण के लिए ममता ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पोइला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप मैं स्वीकार करने के लिए चर्चा करने हेतु आगामी 29 अगस्त को सर्व दलीय बैठक बुलाई है।बैठक शाम 4.30 बजे राज्य सचिवालय में होगी। राज्य मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, विपक्षी भाजपा ने प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि यह राज्य के इतिहास को विकृत करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि लोग अंततः उन ताकतों को खारिज कर देंगे जो राज्य के इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाली नववर्ष का पश्चिम बंगाल दिवस के साथ कोई संबंध नहीं है।
उनकी टिप्पणी स्पष्ट संकेत थी कि पूरी संभावना है कि भाजपा प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में अपने प्रतिनिधियों को भेजने से परहेज करेगी। भाजपा 20 जून को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस मनाती है।
इस साल राज्यपाल डॉ सी. वी. आनंद बोस ने राजभवन में 20 जून को ही पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जिसे लेकर ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई थी। उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि इस दिन का संबंध पश्चिम बंगाल के बंटवारे से है जो बंगाल के लोगों के सीने पर कभी न भरने वाला घाव है। इसे कभी भी पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव के जरिए इस बात पर सहमति बनाने की कोशिश हुई है कि पोइला बोइशाख को पश्चिम बंगाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News