Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत कोलकाता में 284 लोगों को मिले नियुक्ति पत्र

इन नवनियुक्त लोगों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। यहां सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

28 Aug 2023

प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत कोलकाता में 284 लोगों को मिले नियुक्ति पत्र

कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने सोमवार को कोलकाता के एसबीआई इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, न्यू टाउन में रोजगार मेले के अवसर पर युवाओं को सरकारी नौकरियों के 25 नियुक्ति पत्र सौंपे। बाद में, समारोह में नई नियुक्तियों के लगभग 259 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ये नियुक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न विभागों जैसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से संबंधित हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से रोजगार मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम ने आज 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे। देशभर में 45 विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किये गये। कोलकाता के समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने शिरकत की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोजगार मेला पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए सरकार की भर्ती प्रक्रिया को संस्थागत बनाने का एक प्रयास है। मंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं की भर्ती की इस अनूठी प्रक्रिया को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सुभाष सरकार ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। मंत्री ने नई नियुक्ति पाने वालों से नागरिकों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
इन नवनियुक्त लोगों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। यहां सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News