Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सनातन धर्म का विरोध सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस की सोची समझी रणनीति: जे पी नड्डा

मंगलवार को उन्होंने एक्स पर अपना बयान पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ? आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को क्या संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है ?
 

12 Sep 2023

सनातन धर्म का विरोध सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस की सोची समझी रणनीति: जे पी नड्डा

नई दिल्ली। डीएमके के मंत्री पोनमुडी के बयान को लेकर भाजपा अब कांग्रेस, आईएनडीआईए गठबंधन पर हमलावर है। भारतीय जनती पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की मुम्बई बैठक के दो दिन बाद उदयनिधि स्टालिन का बयान आना, फिर प्रियांक खड़गे का सनातन पर आघात और आज डीएमके के मंत्री द्वारा ये स्वीकार करना कि गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध में किया गया था, यह सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

मंगलवार को उन्होंने एक्स पर अपना बयान पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ? आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को क्या संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है ?

जे पी नड्डा ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन कांग्रेस, सोनिया और राहुल बताएं कि मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान क्यों बेचा जा रहा है ? यह नफरत का मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है- बांटो और राज करो।

सनातन धर्म पर विपक्षी नेताओं के बयान, किसने क्या कहा--

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी-बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी उदयनिधि के बयान का समर्थन करते कहा कि कोई भी धर्म जो असमानता को बढ़ावा देता है, वह बीमारी ही है। उन्होंने कहा, ''कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है, मेरे अनुसार वह धर्म नहीं है।''

फिर डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि सनातन धर्म की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।

आज डीएमके नेता पोनमुडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म करने के लिए हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News