Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जादवपुर के कुलपति ने कहा, मैं भी हूं रैगिंग का शिकार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने ही रैगिंग करके प्रथम वर्ष के छात्र को मारा है और वही विश्वविद्यालय में आराजक माहौल उत्पन्न कर रहे हैं।

23 Sep 2023

जादवपुर के कुलपति ने कहा, मैं भी हूं रैगिंग का शिकार

कोलकाता। बांग्ला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र की रैगिंग के वजह से हुई मौत के बाद विवादों में घिरे जादवपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति बुद्धदेव साव ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ भी रैगिंग हुई है।
दरअसल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके खिलाफ विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति को घंटों तक घेर कर रखा था। इसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बुद्धदेव साव छात्रों से घिरे हुए जमीन पर बैठे नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने शनिवार को कहा है कि विश्वविद्यालय के छात्र अन्यायपूर्ण मांग कर रहे हैं। लगातार मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं। किसी भी फैसले को लागू नहीं करने दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पूरे गिरोह के पीछे बड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी रैगिंग हुई है। इनके पीछे जो लोग हैं वे छात्रों का सर्वनाश कर रहे हैं। जादवपुर की घटना और यहां के हालात की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया है कि छात्रों के अत्याचार को नहीं सह पाने की वजह से डीन ऑफ स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में बांग्ला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र की मौत के सिलसिले में पुलिस ने पूर्व छात्रों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां विश्वविद्यालय परिसर में गांजा की खेती, बड़े पैमाने पर चरस अफीम का सेवन और तस्करी के कारोबार का खुलासा हो चुका है। यहां से शराब की सैकड़ो बोतलें बरामद की गई थीं, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय परिसर में मौजूदा हालात का अंदाजा लगा था। इसके बाद से विश्वविद्यालय परिसर में कैमरे लगाने की कोशिश हो रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए फंड आवंटित कर दिया है लेकिन छात्र इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने ही रैगिंग करके प्रथम वर्ष के छात्र को मारा है और वही विश्वविद्यालय में आराजक माहौल उत्पन्न कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News