वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बेगूसराय में आज पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की आबादी 13 करोड़ से अधिक है। लेकिन सरकार ने करीब दो लाख 84 हजार परिवार का आंकड़ा प्रस्तुत किया है। सब जाति का आंकड़ा एवं प्रतिशत जो दिया गया है, वह काफी हास्यास्पद है। बिहार में 33 वर्षों से लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकार है।
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जाति गणना के आंकड़े को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव की जोड़ी जनहित के बदले जनता के बीच भ्रम फैला रही है।
बेगूसराय में आज पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की आबादी 13 करोड़ से अधिक है। लेकिन सरकार ने करीब दो लाख 84 हजार परिवार का आंकड़ा प्रस्तुत किया है। सब जाति का आंकड़ा एवं प्रतिशत जो दिया गया है, वह काफी हास्यास्पद है। बिहार में 33 वर्षों से लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकार है।
सरकार को जातिगत आंकड़ा के बदले अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना चाहिए। बताना चाहिए कि कितने को रोजगार दिया, कितने गरीबों का उत्थान किया। लेकिन यह दोनों गरीबों के साथ बेईमानी कर रहे हैं। बिहार के जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सामाजिक न्याय के कथित पुरोधा लालू यादव करीब 14 प्रतिशत एवं नीतीश कुमार करीब 2.8 प्रतिशत आबादी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।
लेकिन यह लोग काम करने के बदले गरीबों को बरगला रहे हैं, समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं। आज देश चांद पर जा रहा है, हर ओर विज्ञान उन्नति कर रहा है। लेकिन लालू यादव और नीतीश कुमार जातीय जंजाल में उलझाए हुए हैं। यह लोग अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लुका छुपी कर रहे हैं। नीतीश कुमार डरते हैं और लालू यादव मित्र से डरे हुए हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि पहली बार नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी जी याद आए। लेकिन वह अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने नहीं गए। वह तो लालू यादव को धमका रहे थे कि मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहना। लेकिन लालू यादव निश्चिंत रहें कि नीतीश कुमार के लिए मायके (भाजपा) का दरवाजा पूरी तरह से बंद है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद के नेता कुछ से कुछ अनर्गल बोलते रहते हैं। वह बोलते तो हैं अपने मुंह से, लेकिन सामने लालू यादव का चेहरा रहता है। मनोज झा ने ठाकुर पर टिप्पणी की। लेकिन ठाकुर समाज से माफी मांगने के बदले लालू यादव सहित सभी राजद नेता आग में घी दे रहे हैं। यह लोग कल ब्राह्मण और परसों भूमिहार को भी गाली देकर समाज में तनाव पैदा करना चाहते हैं
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को खुद पता नहीं है कि वह क्या है। कभी सीजनल हिंदू बनते हैं तो कभी विदेश जाकर हिंदू को गाली देते हैं। वह खुद कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी जैसा फर्जी हिंदू हिंदुत्व और सनातन धर्म को क्या समझ सकेगा। मौके पर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं मृत्युंजय वीरेश सहित अन्य उपस्थित थे।