Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री 12 अक्टूबर को नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

साल 2016 में निकाली गई हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश के बाद राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके तहत कई विषयों के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को सरकार नियुक्ति पत्र देंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी स्थित खेलगांव में 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है।

02 Oct 2023

मुख्यमंत्री 12 अक्टूबर को नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के नव नियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों को 12 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

साल 2016 में निकाली गई हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश के बाद राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके तहत कई विषयों के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को सरकार नियुक्ति पत्र देंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी स्थित खेलगांव में 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

इस संबंध में राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी जिला उपायुक्तों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कृपया इन शिक्षकों को जहां पीटीआर सबसे खराब है, वहां पदस्थापित करने के लिए जिला काउंसिलिंग एवं जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक पहले ही पूरी कर लें। इसके अलावा मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में संबंधित जिला पदाधिकारी अपने संबंधित अभ्यर्थियों के साथ स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र तैयार कर 12 अक्टूबर को शामिल रहें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News