Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण दिनाजपुर में दुर्गा प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से तनाव

पुलिस ने दो कथित मुस्लिम महिला हमलावरों को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि दोनों महिलाएं मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं।

03 Oct 2023

दक्षिण दिनाजपुर में दुर्गा प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से तनाव

बालुरघाट। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट थाना क्षेत्र के कामारपाड़ा इलाके में भगवती दुर्गा की प्रतिमा टूटा हुआ पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, कामारपाड़ा के 'काचीपता संघ' क्लब की तरफ से शरदोत्सव मनाया जा रहा है। देवी के आह्वान की तैयारी चल रही है। प्रतिमा का निर्माण क्लब परिसर में किया जा रहा है। मंगलवार सुबह आयोजकों को मूर्ति टूटी हुई मिली। खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई। इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। इस संबंध में क्लब की ओर से शीतल सरकार ने कहा, ''हमें संदेह है कि किसी पागल ने यह काम किया होगा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम भी जांच कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल हैदराबाद में पूजामंडप में घुसकर दुर्गा प्रतिमा तोड़ने की घटना से इलाके में तनाव फ़ैल गया था। पुलिस ने दो कथित मुस्लिम महिला हमलावरों को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि दोनों महिलाएं मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसी तरह 2019 में केतुग्राम के श्रीरामपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा का गला काट दिया गया था।आरोपितों ने पूजा समिति से विवाद की वजह से ऐसा किया। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस अपराध के पीछे किसका हाथ है और मकसद क्या है ?

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News