Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने मिजोरम में की कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत, निकाली पदयात्रा

साल 2018 में कांग्रेस ने मिजोरम में सत्ता गंवा दी थी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए ने मिजो नेशनल फ्रंट के साथ सरकार बनाई। पिछले चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिल पाई थीं।

16 Oct 2023

राहुल गांधी ने मिजोरम में की कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत, निकाली पदयात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (16 अक्टूबर) को मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। दो दिनों के दौरे पर आइजोल पहुंचे राहुल गांधी ने शहर में एक विशाल पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों और जनता ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी को सड़क के दोनों ओर खड़ी जनता से हाथ मिलाते हुए और उनसे मिलने आए लोगों से बातचीत करते हुए भी देखा गया। इस पदयात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम को छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया और मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को बीजेपी ने खत्म कर दिया है। अब वो एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हो गए हैं। लोगों की हत्या कर दी गई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां जाना महत्वपूर्ण नहीं लगता।”
राहुल गांधी दो दिनों की यात्रा पर मिजोरम पहुंचे हैं। सोमवार के बाद मंगलवार (17 अक्टूबर) को वह कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो लुंगलेई जाएंगे और अगरतला होते हुए दिल्ली वापस जाने से पहले एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

पिछले सप्ताह 7 नवंबर को पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद राहुल गांधी की ये यात्रा किसी शीर्ष कांग्रेस नेता की पहली यात्रा है। 40 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है।

साल 2018 में कांग्रेस ने मिजोरम में सत्ता गंवा दी थी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए ने मिजो नेशनल फ्रंट के साथ सरकार बनाई। पिछले चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिल पाई थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News