Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंका

मराठा आरक्षण के समर्थन में सोमवार को माजलगांव बंद की अपील की गई थी। इसी दौरान कुछ युवक प्रकाश सोलंके से मिलने उनके घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उनके घर पर पथराव होने लगा और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। वाहनों में लगी आग ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया।

30 Oct 2023

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंका

मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर आक्रामक मराठा आंदोलनकारियों ने सोमवार को बीड जिले में स्थित माजलगांव के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंक दिया। इस घटना में सोलंके का परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन घर में खड़ी गाड़ियों सहित अन्य सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझा दी है, लेकिन बीड़ पुलिस ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

मराठा आरक्षण के समर्थन में सोमवार को माजलगांव बंद की अपील की गई थी। इसी दौरान कुछ युवक प्रकाश सोलंके से मिलने उनके घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उनके घर पर पथराव होने लगा और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। वाहनों में लगी आग ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। आग लगने के बाद प्रकाश सोलंके परिवार समेत और वहां काम करने वाले सुरक्षित बाहर निकल गए थे।

प्रकाश सोलंके ने बताया कि मैं माजलगांव में घर पर ही था। कुछ प्रदर्शनकारी मेरे घर आये, मुझे उनसे बात करने का मौका नहीं मिला, कोई भी बात करने के मूड में नहीं था। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें मेरा घर क्षतिग्रस्त हो गया, घर के बाहर खड़ी कार में भी आग लगा दी गयी। मैं भी मराठा समाज का विधायक हूं, मैं भी मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि मराठा समाज के आरक्षण के लिए वे सक्रिय हैं, समाज को शांतिपूर्वक आंदोलन करना चाहिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News