वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा से बहरमपुर सरकारी बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई।
राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा से बहरमपुर सरकारी बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने सरकारी बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे बेलाकोबा से रवाना होगी।
जो सिलीगुड़ी वाया राजगंज होते हुए बहरमपुर जाएगी। जिससे लोगों को आवागमन की काफी सुविधा होगी। राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि बेलाकोबा से बहरमपुर के लिए आधिकारिक रूप में सरकारी बस सेवा 2019 में शुरू की गई थी।
जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ हो रहा था। हालांकि कोविड के कारण बस सेवा बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि सरकारी बस आज से दोबारा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।