Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक

बर्थडे बॉय विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक (49) लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

05 Nov 2023

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक ठोका है। बर्थडे बॉय विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक (49) लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शम्सी और मार्करम को छोड़कर सभी ने विकेट लिया। 

भारत ने तेजतर्रार आगाज किया। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 62 रन जोड़े। रोहित फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद स े40 रन की पारी खेली। गिल की पारी का अंत 11वें ओवर में हुआ। उन्हें केशव महाराज ने बोल्ड किया। गिल ने 24 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने चार चौके और एक सिक्स मारा। इसके बाद, कोहली और श्रेयस अय्यर ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 37वें ओवर में अय्यर के आउट होने के बाद टूटी। एनगिडी ने अय्यर को मार्कराम के हाथों लपकवाया। उन्होंने 87 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 77 रन बनाए। केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे। राहुल ने 17 गेंद में 8 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार ने 14 गेंद में 22 रन बनाए। विराट कोहली  ने 119 गेंद में शतक पूरा किया। जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की धमाकेदार पारी खेली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News