Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने 100 से अधिक चार्टर प्लेन से अहमदाबाद आएंगे वीवीआईपी और सेलिब्रेटी

अहमदाबाद हवाईअड्डे पर 30 से 40 चार्टर प्लेन के पार्क करने की व्यवस्था है। अहमदाबाद के आसपास के हवाईअड्डों पर भी इन चार्टर प्लेन को उतारा जा सकता है। प्रशासन इसकी तैयारी में अभी से जुटा है। 19 नवंबर को मैच देखने आने वाले वीवीआईपी और सेलिब्रिटी के चार्टन प्लेन को सूरत, राजकोट और वडोदरा में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

17 Nov 2023

वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने 100 से अधिक चार्टर प्लेन से अहमदाबाद आएंगे वीवीआईपी और सेलिब्रेटी

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए देश-विदेश से वीवीआईपी समेत सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में करीब 100 चार्टर प्लेन अहमदाबाद और आसपास के हवाईअड्डों पर उतरेंगे।

अहमदाबाद हवाईअड्डे पर 30 से 40 चार्टर प्लेन के पार्क करने की व्यवस्था है। अहमदाबाद के आसपास के हवाईअड्डों पर भी इन चार्टर प्लेन को उतारा जा सकता है। प्रशासन इसकी तैयारी में अभी से जुटा है। 19 नवंबर को मैच देखने आने वाले वीवीआईपी और सेलिब्रिटी के चार्टन प्लेन को सूरत, राजकोट और वडोदरा में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

हालांकि, आमतौर पर चार्टर प्लेन वीवीआईपी को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतारकर लौट जाते हैं। सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने के लिए देश के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबाणी, लक्ष्मी मित्तल, गौतम अदाणी, जिंदल ग्रुप समेत बॉलीवुड के स्टार पहुंचेंगे। अहमदाबाद के जीए टर्मिनल पर वीवीआईपी के लिए विशेष लाउंज बनाया गया है। इसके अलावा इनके होटल और स्टेडियम पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News