Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में अमित शाह की जनसभा को हाई कोर्ट की अनुमति के खिलाफ खंडपीठ पहुंची राज्य सरकार

नियमानुसार भाजपा ने कार्यक्रम से 15 दिन पहले आवेदन किया था। छह नवंबर को भाजपा की ओर से कोलकाता पुलिस के पास आवेदन कर दिया गया था लेकिन पुलिस ने एक कंप्यूटर जेनरेटेड स्लिप दिखाकर अनुमति देने से इनकार कर दिया। स्लिप में समय बीतने के बाद आवेदन का दावा किया जा रहा था जबकि भाजपा के पास पुलिस की ओर से आवेदन की रिसीविंग छह नवंबर की है।

22 Nov 2023

कोलकाता में अमित शाह की जनसभा को हाई कोर्ट की अनुमति के खिलाफ खंडपीठ पहुंची राज्य सरकार

कोलकाता। कोलकाता का धर्मतल्ला में जहां सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का शहीद दिवस कार्यक्रम होता है वहीं भारतीय जनता पार्टी की मेगा रैली आगामी 29 नवंबर को होनी है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह शामिल होंगे।

नियमानुसार भाजपा ने कार्यक्रम से 15 दिन पहले आवेदन किया था। छह नवंबर को भाजपा की ओर से कोलकाता पुलिस के पास आवेदन कर दिया गया था लेकिन पुलिस ने एक कंप्यूटर जेनरेटेड स्लिप दिखाकर अनुमति देने से इनकार कर दिया। स्लिप में समय बीतने के बाद आवेदन का दावा किया जा रहा था जबकि भाजपा के पास पुलिस की ओर से आवेदन की रिसीविंग छह नवंबर की है। इसके आधार पर कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजशेखर मंथा में सोमवार को ही अमित शाह की जनसभा को अनुमति दी थी।

उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे और कहा था कि स्वतंत्र देश में कोई कहीं भी जा सकता है और ऐसी कोई भी जगह जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील नहीं हो, वहां जनसभा कर सकता है। बावजूद इसके कोलकाता पुलिस ने तकनीक का दुरुपयोग किया है। अब हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने खंडपीठ में याचिका लगाई है। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की खंडपीठ में राज्य सरकार की ओर से याचिका लगाकर हाई कोर्ट के एकल पीठ के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। इस पर जल्द सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना के फंड को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी के जवाब में भाजपा भी उन लोगों को लेकर कोलकाता में मेगा रैली करने वाली है जो मनरेगा के वास्तविक अधिकारी हैं लेकिन उनकी जगह उन लोगों को काम दिया जा रहा है जो सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News