Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

...जब एक फिल्म फेस्टिवल में फैन ने अनुराग कश्यप को गिफ्ट किया गांजा

अनुराग ने फैन से तुरंत गांजा वहां से ले जाने को कहा, “इस मारिजुआना को मुझसे दूर ले जाओ, इस गंध को दूर ले जाओ। फिर मुझे वहीं एंटीहिस्टामाइन लेना पड़ा। लोगों की ये गलतफहमियां बहुत बुरी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इसे बदल नहीं सकता।

23 Nov 2023

...जब एक फिल्म फेस्टिवल में फैन ने अनुराग कश्यप को गिफ्ट किया गांजा

बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता निर्देशक अनुराग कश्यप के मुताबिक लोगों को उनके बारे में गलतफहमी है कि वह गांजा का सेवन करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें इन सबसे एलर्जी है। उन्होंने एक कहानी भी याद की, जब एक फिल्म महोत्सव में उन्हें एक प्रशंसक ने मारिजुआना से भरी सिगरेट का एक डिब्बा उपहार में देने की पेशकश की थी।

एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, “जब से मैंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘रमन राघव’ फिल्में बनाई हैं, लोग सोचते हैं कि मैं एक मनोरोगी हूं। पहले तो लोग मुझसे मिलने से भी डरते थे, लेकिन जब वे मुझसे मिलते हैं तो अभिभूत हो जाते हैं, क्योंकि मैं उनकी कल्पना से परे हूं। कई लोग सोचते हैं कि मैं गांजा का सेवन करता हूं। मुझे अक्सर ट्रोल किया जाता है, लोग मुझे नशेड़ी कहते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि मुझे इससे एलर्जी है। यहां तक कि अगर मुझे अपने आस-पास किसी के धूम्रपान करने की गंध आती है, तो भी मुझे अस्थमा का दौरा पड़ जाता है।”

एक बार टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक फैन उनके पास खास तोहफा लेकर आया। घटना को याद करते हुए अनुराग ने कहा, “मैं एक फेस्टिवल के लिए टोरंटो में था और कोई मेरे पास आया और बोला, मैं आपके लिए एक अच्छा गिफ्ट लाया हूं। उसके पास फूलों से लिपटा हुआ एक बैग था और मैं दूर से ही उसकी गंध महसूस कर सकता था, क्योंकि मुझे उससे एलर्जी है। जब मैंने बैग खोला तो उसमें गांजा था।

अनुराग ने फैन से तुरंत गांजा वहां से ले जाने को कहा, “इस मारिजुआना को मुझसे दूर ले जाओ, इस गंध को दूर ले जाओ। फिर मुझे वहीं एंटीहिस्टामाइन लेना पड़ा। लोगों की ये गलतफहमियां बहुत बुरी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इसे बदल नहीं सकता।

इस इंटरव्यू में अनुराग ने कोरोना काल के दौरान पैदा हुई कई स्वास्थ्य समस्याओं पर बात की। उनका एक प्रोजेक्ट बंद हो जाने के बाद वह व्यावसायिक कठिनाइयों के कारण अवसाद में आ गए और बाद में उन्हें दो दिल के दौरे पड़े। अनुराग ने बताया कि इसके चलते उन्हें स्टेरॉयड लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उनका वजन बहुत बढ़ गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News