वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम ने वार्ड संख्या 30 के देशबंधुपाड़ा स्थित गोपाल मोड़ में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया
सिलीगुड़ी नगर निगम ने सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शनिवार को 30 नंबर वार्ड के देशबंधुपाड़ा के गोपाल मोड़ में एक अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। इस दौरान निगम के कर्मचारियों को घर की महिला का विरोध का सामना करना पड़ा।
सिलीगुड़ी नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ब्रिजित आईच ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 30 नंबर वार्ड के देशबंधुपारा के गोपाल मोड़ से एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के बोलो पोर्टल और सिलीगुड़ी नगर निगम को एक शिकायत किया था।
शिकायत की जांच के बाद तीन बार घर की मालकिन मिताली पाल को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस भेजा गया था। जिस पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आज अवैध निर्माण के हिस्से को तोड़ दिया गया है।
वहीं, मिताली पाल ने कहा कि निर्माण को खुद तोड़ने वाली थी। जिसेक लिए निगम से उन्होंने 15 दिनों का समय सीमा मांगी थी। हालांकि सिलीगुड़ी नगर निगम ने उन्हें समय नहीं दिया।