Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पीएस ग्रुप ने कोलकाता में नेचर स्टडी पार्क का सौंदर्यीकरण किया

125 परिपक्व पेड़ों को संरक्षण दिया गया है और जल की आपूर्ति करने वाले 8 बड़े निकायों का निर्माण किया गया है। ये ग्रुप के स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का प्रमाण है। ग्रुप ने पिछले 5 सालों में आईजीबीसी की ओर से मान्यता प्राप्त 6 मिलियन वर्ग फीट की हरित परियोजनाएं पूरी की है।

01 Dec 2023

पीएस ग्रुप ने कोलकाता में नेचर स्टडी पार्क का सौंदर्यीकरण किया

कोलकाता। पिछले तीन दशकों की विरासत के साथ कोलकाता के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ग्रुप में से एक, पीएस ग्रुप ने अपनी नई पहल की घोषणा की है। इस पहल के अंतर्गत कोलकाता नगर निगम द्वारा लाउडन स्ट्रीट पर बनाए गए नेचर स्टडी पार्क का सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार किया जाएगा। इस विशेष पहल में आम जनता भी भागीदारी कर सकती है। पीएस ग्रुप ने यह पहल प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करने और कुदरत के साथ लोगों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की है। पीएस ग्रुप प्रकृति को अपनाने और इसे जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाने में हमेशा से आगे रहा है। पिछले पांच वर्षों में दस लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। 125 परिपक्व पेड़ों को संरक्षण दिया गया है और जल की आपूर्ति करने वाले 8 बड़े निकायों का निर्माण किया गया है। ये ग्रुप के स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का प्रमाण है। ग्रुप ने पिछले 5 सालों में आईजीबीसी की ओर से मान्यता प्राप्त 6 मिलियन वर्ग फीट की हरित परियोजनाएं पूरी की है। कंपनी ने भविष्य में भी पर्यावरण के अनुकूल विकास करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। 

पीएस ग्रुप द्वारा गोद लिया गया नेचर स्टडी पार्क कोलकाता के दिल में एक हरी-भरी और खुली जगह है। यह अपनी कुदरती खूबसूरती और प्राकृतिक तालाब के लिए बेहद मशहूर है। यह काफी लंबे समय से स्थानीय निवासियों के लिए पसंदीदा घूमने की जगह है, जहां वह सुबह की सैर करते और मानसिक शांति व सुकून का अनुभव करते हैं। यह जगह शाम को टहलने के लिए काफी बेहतरीन है।  
पार्क के वास्तविक कुदरती आकर्षण को बनाए रखते हुए, नए सिरे से इसे खूसबूरत बनाने के लिए सौंदर्यीकरण का काम किया गया। इससे यहां आने वाले लोगों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा। नेचर स्टडी पार्क का यह बदलाव पीएस ग्रुप के बहुआयामी नजरिए का प्रतीक है। इस परियोजना का लक्ष्य पार्क के तत्वों को फिर से संगठित करना, नए-नए आकर्षण उत्पन्न करना है। इसके साथ नेचर स्टसडी के लिए प्रमुख तत्वों  को भी शामिल किया गया। यह शैक्षिक पहलू पौधे की प्रजातियों की विस्तृत पहचान के साथ शुरू हुआ। अब लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए यहां साइन बोर्ड लगाए गए हैं।  
इस पार्क में घूमने आने वाले लोगों को कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। यहां आईलीड द्वारा रिसाइकल पदार्थों से बनाई गई आउटडोर पब्लिक लाइब्रेरी है। इसके अलावा, एक आउटडोर फिटनेस जोन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र है। छोटे बच्चों के लिए हॉपस्कॉच जैसे गेम्स हैं, व्यू इंग डेक्सफ,  रिफ्लेक्सोलॉजी कोर्ट और लोगों के सैर करने के लिए बेहद खूबसूरत वॉक वे भी हैं। पार्क की हरियाली को और बढ़ाने के लिए बेहद खूबसूरती और बड़ी सावधानी से 18,500 नए पौधे लगाए गए हैं। इससे यहां आने वाले मेहमानों को बेहद खूबसूरत और मन को शांति और सुकून पहुंचाने वाला माहौल मिलता है। पार्क में 3.3 केएमपी के हाइब्रिड एसपीवी पावर प्लांट लगाए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पार्क सूर्यास्त होने के बाद भी रौशन रहे। 

पार्क की एक और खूबसूरत विशेषता पार्क के खराब होते तालाब के किनारे पर्यावरण के लिए सुरक्षित लकड़ी के तटबंध बनाना है। इससे तालाब में नई जान आई है। इसने इसे फिर से धरती से जुडऩे का मौका दिया है। तालाब के नए किनारों को काफी सोच-समझकर तरह तरह की तटीय और उपतटीय पौधे की प्रजातियों से सजाया  गया है, जो जल में निवास करने वाले जंतुओं की जीवन शक्ति को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यहां आकर्षक फव्वारा भी बनाया गया है जिसका लक्ष्य पानी की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह पार्क में आने वाले लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। 
पीएस ग्रुप की शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता में नेचर स्टआडी पार्क प्रमुख रूप से शामिल है। यहां नजदीकी स्कूलों के लिए नेचर वर्कशॉप, फ्लावर शो और एजुकेशनल सेशन आयोजित किए जाएंगे। इससे प्रकृति के साथ गहरे संबंधों बनेंगे और पार्क आने वाले लोगों का अनुभव और बेहतर होगा। 
पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरक शक्ति पीएस ग्रुप में एमेरिट्स के चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार चोपड़ा ने कहा, लाउडन स्ट्रीट में नेचर स्टडी पार्क के प्रति हमारा नजरिया स्थायित्व और सामुदायिक जुड़ाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता  का प्रमाण है। अपसाइक्लिंग, रिसाइक्लिंग और पढऩे के प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ाने के माध्यम से हमारा लक्ष्य जीरो वेस्ट सोसाइटी बनाना है। हम पार्क में आने वाले मेहमानों में साथ मिलकर रहने की भावना विकसित करना चाहते हैं और पर्यावरण के संरक्षण पर जोर देना चाहते हैं।’’
पीएस ग्रुप के युवा निदेशक श्री अरिहंत संचेती इस परियोजना का अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह परियोजना परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए लोगों का मौका देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे समुदाय में गहरे संबंध पनपते हैं और लोगों में हरी-भरी एवं पर्यावरण के अनुकूल दुनिया के लिए मिलजुलकर काम करने की भावना पैदा होती है। पीएस ग्रुप में हम फैमिली टाइम का विस्तार अपने घरों से आगे बढक़र समुदाय में लोगों के दिलों तक करना चाहते हैं।

कोलकाता नगर निगम के साथ साझेदारी पर बात करते हुए कोलकाता नगर निगम में एमएमआईसी पार्क एंड स्वैतक कयर के प्रभारी श्री देवाशीष कुमार ने कहा कि पीएस ग्रुप के नेचर स्टडी पार्क के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान से हमारे विजन को और बढ़ावा मिलता है। यह तेजी से विकसित हो रही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप का बेमिसाल उदाहरण है। मेरी नजर में पीएस की ओर से पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के  लिए किया गया योगदान समुदाय और पर्यावरण के लिए लाभदायक है। इससे ज्यादा जीवंत और सभी को साथ लेकर चलने वाला शहरी माहौल बनाने में मदद मिलेगी।’’
पार्क में नियमित घूमने आने वाली मेहमान मिस इशातिया आनंद मेहता ने कहा, हम पार्क में 6-7 साल से आ रहे हैं। पर अब हमें पार्क में पहले से ज्यादा बेहतर माहौल देखने को मिल रहा है। साफ-सफाई में काफी सुधार हुआ है। पीएस ग्रुप ने पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने में वाकई अद्भुत काम किया है। अब जब नेचर स्टडी पार्क के गेट फिर से खुल रहे हैं, यह पार्क यहां आने वाले मेहमानों को शांत माहौल में खोज, शिक्षा और मनोरंजन के नए सफर पर निकलने का निमंत्रण देता है। पीएस ग्रुप ने हरेक व्यक्ति को कुदरत, समुदाय और भविष्य के लिए हरा-भरा माहौल बनाने के इस जश्ना में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News