Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1100 आवासों के प्रतीकात्मक भूमि पूजन में भी सम्मिलित हुए और जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

09 Dec 2023

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों के अंदर भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। नया भारत वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। इस भारत में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं तो आगे बढ़ ही रही हैं, सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1100 आवासों के प्रतीकात्मक भूमि पूजन में भी सम्मिलित हुए और जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की चर्चा की और कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर देश में 10 करोड़ से अधिक गरीबों के शौचालय बनाए गए हैं। इनमें से 4 करोड़ शौचालय उत्तर प्रदेश के लोगों के बने हैं। देश मे 4 करोड़ गरीबों के आवास बनवाए गए हैं। जिनमें से 55 लाख यूपी में बने हैं। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है। यूपी में इस योजना से 10 करोड़ लोग सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर कोरोना काल से देश में 80 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है। शासन की ये योजनाएं सबको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 नवंबर को पीएम मोदी ने झारखंड के एक सुदूर गांव से किया है। 26 जनवरी तक यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान शासन की योजना से लाभान्वित लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा भी जा रहा है। उन्होंने सबको विश्वास दिलाया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों में मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारकर उनका अन्नप्राशन कराया और उपहार दिया। वह कुछ देर तक बच्चों के साथ खेलते रहे। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने झारखंडी महादेव मंदिर में विधि विधान से देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर लोक मंगल की प्रार्थना की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News