Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केंद्र ने बंद किया विधवा और अल्पसंख्यक भत्ता का फंड: ममता

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं

12 Dec 2023

केंद्र ने बंद किया विधवा और अल्पसंख्यक भत्ता का फंड: ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यकों और विधवाओं को दिए जाने वाले भत्ता के लिए फंड का आवंटन रोक दिया है। मंगलवार को उत्तरकन्या में उन्होंने एक प्रशासनिक कार्यक्रम में यह दावा किया।  इसके पहले बनर्जी ने दावा किया था कि 2024 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनने पर फ्री राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा।

मंगलवार को बंगाल में सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडिम में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया ‘केंद्र ने अल्पसंख्यकों एवं विधवाओं से संबंधित योजनाओं समेत राज्य की परियोजनाओं के वास्ते धन देना बंद कर दिया है। ’मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जीएसटी संग्रहण में राज्य का हिस्सा रोकने का भी आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘पहले राज्य की कमाई बिक्री कर के तरीके से होती थी। लेकिन अब पूरी कर राशि जीएसटी के नाम पर केंद्र के पास चली जाती है। पश्चिम बंगाल को अब तक उसका हिस्सा नहीं मिला है।’ इसके पहले रविवार को अलीपुरद्वार में एक जनसभा में बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत राजग सरकार को पश्चिम बंगाल का बकाया जारी करना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

राज्य के भाजपा नेतृत्व का कहना है कि मनरेगा के तहत पश्चिम बंगाल को धनराशि जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है क्योंकि पहले दी गई वित्तीय सहायता का लेखा-जोखा पेश करने में राज्य सरकार विफल रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ममता बनर्जी की मुलाकात होनी है। इसके लिए पीएमओ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समय दिया है। ममता ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह प्रधानमंत्री से बंगाल के बकाए के बारे में बात करेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News