Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस ने कहा, विपक्षी सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के लिए खतरनाक

खड़गे ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में सांसदों को सस्पेंड किया गया है। यह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा है। यह सदन की मर्यादा पर गहरी ठेस है। उल्लेखनीय है कि संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर दोनों सदनों से अभी तक विपक्ष के 92 सदस्य निलंबित किए जा चुके हैं।

19 Dec 2023

कांग्रेस ने कहा, विपक्षी सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि विपक्षी सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। विपक्ष का काम है कि वह सरकार के गलत निर्णयों का विरोध करे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह ने सदन की गरिमा का अपमान किया है। गंभीर सुरक्षा चूक के बावजूद वो संसद में आकर बयान नहीं देते।

खड़गे ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में सांसदों को सस्पेंड किया गया है। यह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा है। यह सदन की मर्यादा पर गहरी ठेस है। उल्लेखनीय है कि संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर दोनों सदनों से अभी तक विपक्ष के 92 सदस्य निलंबित किए जा चुके हैं। निलंबन के विरोध में आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्ष लगातार मांग कर रही है कि इस मुद्दे पर केन्द्रीय गृहमंत्री संसद के दोनों सदन में जवाब दें।

पिछले सप्ताह बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। युवक अपने जूते में स्प्रे छिपाकर लाए थे। उसे उन्होंने सदन में स्प्रे कर दिया और सदन में पीला धुआं फैल गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News