Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

श्रीरामपुर में पुजारी ने बनाया वंदे भारत एक्सप्रेस का मॉडल, खूब हो रही है चर्चा

श्रीरामपुर के झांउतला इलाके के जीसी भट्टाचार्य स्ट्रीट के एक पुजारी प्रभाष आचार्य ने अपनी आठ महीने के मेहनत से वंदे भारत एक्सप्रेस का एक मॉडल बनाया

22 Dec 2023

श्रीरामपुर में पुजारी ने बनाया वंदे भारत एक्सप्रेस का मॉडल, खूब हो रही है चर्चा

हुगली जिले के श्रीरामपुर के झांउतला इलाके के जीसी भट्टाचार्य स्ट्रीट के एक पुजारी प्रभाष आचार्य ने अपनी आठ महीने के मेहनत से वंदे भारत एक्सप्रेस का एक मॉडल बनाया है। प्रभाष बाबू को बचपन से ही ट्रेनों का शौक था। प्रारंभिक जीवन में उन्होंने कंपाउंडर की नौकरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी बेल्ट बनाने की फैक्ट्री खोली। इस दौरान उन्होंने अपने वैज्ञानिक दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कई छोटी-छोटी चीजें बनाईं। ऐसा करते-करते एक दिन प्रभासबाबू ने लोकल ट्रेन का मॉडल बनाकर शेल्फ पर रख दिया था। यह ट्रेन पूर्ण ईएमयू लोकल की तरह दिखती थी और इलेक्ट्रिक लाइनों पर चल सकती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत का उद्घाटन करने के बाद उनके मन में वंदे भारत मॉडल बनाने का विचार आया। पिछले आठ महीने से अपने पास बचाए 13 हजार रुपए खर्च कर उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का एक मॉडल बनाया है जिसकी चर्चा श्रीरामपुर में खूब हो रही है। हालांकि, प्रभाष अब तक मूल वंदे भारत ट्रेन करीब से देख नहीं पाए हैं। उन्होंने तस्वीर देखकर वंदे भारत का मॉडल बनाया है। ये ट्रेन बिजली की मदद से भी चल सकती है। ये ट्रेन 220 वोल्ट इलेक्ट्रिक की मदद से लगभग 30 फीट तक लाइन चल सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News