वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अभी पटना में हैं। अमूमन जब भी कोर्ट में पेशी की तारीख होती है तो वे एक दिन पहले ही पटना से दिल्ली चले जाते हैं।
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, लालू बुधवार को ईडी दफ्तर में पेश नहीं होंगे। ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो को 27 दिसंबर को दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने का समन भेजा था। लालू बुधवार को पटना में ही हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में बदल रहे माहौल पर वे नजर बनाए रखे हैं। इससे पहले उनके बेटे एवं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी ईडी ने समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था। मगर वे भी ईडी दफ्तर में पेशी के लिए नहीं गए थे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अभी पटना में हैं। अमूमन जब भी कोर्ट में पेशी की तारीख होती है तो वे एक दिन पहले ही पटना से दिल्ली चले जाते हैं। मगर वे मंगलवार को दिल्ली नहीं गए। बुधवार को वे पटना में अपने आवास पर ही हैं। बताया जा रहा है कि सहयोगी दल जेडीयू में चल रहे घटनाक्रम पर वे नजर बनाए हुए हैं। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज है। हालांकि, पार्टी इससे इनकार कर रही है। दो दिन बाद दिल्ली में पार्टी की बैठक भी है, इसमें जेडीयू को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
बता दें कि ईडी ने 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव को भी लैंड फॉर जॉब केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर वे भी केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के कथित घोटाले में दिल्ली की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर होने के बाद ईडी लालू-तेजस्वी से पूछताछ करने वाली है। इसी के चलते दोनों को समन भेजकर बुलाया गया था। माना जा रहा है कि लालू-तेजस्वी के पेश नहीं होने पर ईडी दोबारा दोनों को समन भेजकर नई तारीख पर पूछताछ के लिए बुलाएगी।